-
अशोक कुमार पाण्डेय
बेदाद-ए-इश्क़ रुदाद-ए-शादी (बाग़ी प्रेम विवाहों के दास्तान)
Author | अशोक कुमार पाण्डेय (संपादन), नीलिमा चौहान |
---|---|
Category | समाज विज्ञान, स्त्री विमर्श |
ISBN | 978-93-84159-16-0 |
Publication | दख़ल प्रकाशन |
Publishing Year | 2015 |
Edition | प्रथम |
Price |
|
Offer Price | ₹ 150 |
रवीश कुमार लिखते हैं –
बेदाद–ए–इश्क़ : रूदाद–ए–शादी किताब नहीं, एक दस्तावेज़ है जिसमें कई लोगों ने अपनी प्रेम कहानियों के बनने से लेकर टूटने तक की तकलीफ़देह दास्तानों को ख़ुद दर्ज किया है। अपने प्रेम को खुद की नज़र से देखना और उसे दुनिया भर के पाठकों के लिए लिखना उतना ही मुश्किल रहा होगा, जितना पहली बार अपनी मां या पिता को बताना कि मुझे यह लड़का अच्छा लगता है या यह लड़की अच्छी लगती है। ज़रूर कुछ लोगों ने सरसरी तौर पर अपनी कहानी लिखी हैं, लेकिन कुछ ने इतनी शिद्दत से कहानी लिखी है कि उससे पढ़ना खुद को कष्ट देने जैसा है। ऐसा कष्ट जिससे हम सब भागना चाहते हैं। उनकी प्रेम कहानी की हर घटना का ज़िक्र भले न हों मगर सबने ईमानदारी से इतना तो बता ही दिया है कि प्रेम के भीतर कितना कुछ घटता रहता है। जो लोग इस वक्त प्रेम में हैं या जो किसी भी वक्त प्रेम में हो सकते हैं उन्हें यह किताब पढ़नी चाहिए।
There are no reviews yet.